• Home
  • IPL 2026
  • 800 चौके, 300 छक्के… विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
Virat Kohli (X)

800 चौके, 300 छक्के… विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु को विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

800 चौके

कोहली ने शून्य पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 30 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में 800 चौके भी पूरे कर लिए हैं। विराट आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 800 चौके पूरे किए हैं।

300 छक्के

कोहली ने आईपीएल में 800 चौके पूरे करने के अलावा इस लीग में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विराट अब आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

81 रन बनाकर आउट हुए कोहली

कोहली 14वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने बोल्ड किया। कोहली ने 44 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने देवदत्त पडिकल (55) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 115 रनों की साझेदारी की।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top