• Home
  • IPL 2026
  • सुदर्शन ने शतक जड़ रचा इतिहास; क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, पहले भारतीय बने
Sai Sudharsan

सुदर्शन ने शतक जड़ रचा इतिहास; क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, पहले भारतीय बने

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने इसके बाद पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 205 रन का स्कोर बना डाला।

गुजरात को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का अहम योगदान रहा। सुदर्शन ने आखिरकार फॉर्म में लौटते हुए आरसीबी के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़ दिया। सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्कों की बदौलत 100 रनों की पारी खेली।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

सुदर्शन ने इस पारी के दौरान आईपीएल में 2000 रन भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सुदर्शन ने आईपीएल में 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।

इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम आईपीएल में 48 पारियों में 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड था। सुदर्शन आईपीएल में बॉल के हिसाब से सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय भी हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

सुदर्शन IPL में लगातार तीन सालों तक शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। साई सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। उन्होंने पिछले साल ऑरेंज कैप जीता था।

सुदर्शन ने शुभमन गिल (32 रन) के साथ शानदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने 128 रन की साझेदारी की, जो इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए पहली शतकीय साझेदारी की। आठवीं बार गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है।

Releated Posts

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पंजाब के खिलाफ बैटिंग चुनी

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

‘थप्पड़ कांड’ से हरभजन ने कमाए 1 करोड़ रुपए? पूर्व क्रिकेटर का दावा

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’ एक बार फिर…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

लखनऊ में होगी KKR vs LSG की टक्कर, रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी अग्नि परीक्षा

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

CSK की नजरें जीत की लय जारी रखने पर, क्या गुजरात करेगी वापसी?

चेन्नई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top