• Home
  • IPL 2026
  • कूपर वापस लौटे, क्या DC के खिलाफ खेलेंगे? कोच ने दिया जवाब
Image

कूपर वापस लौटे, क्या DC के खिलाफ खेलेंगे? कोच ने दिया जवाब

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अजेय चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) के विस्फोटक बल्लेबाज कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलिया से वापस लौट आए हैं और अब वह अगले मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं। पंजाब किंग्स को अपना अगला मैच में कल यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।

पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा कि कूपर सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं और वह शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पीबीकेएस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, ” हां, वह पूरी तरह से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध है। वह अपनी राज्य टीम को इस बात की जानकारी देने के लिए गए थे। कोनोली बस वहां गए और फिर वापस आ गए। वह पूरी तरह से तैयार हैं और खेलने के लिए बेताब हैं। कोनोली का यह बतौर खिलाड़ी आईपीएल और भारत की परिस्थितियों में पहला साल है।”

कोच ने कहा, ” कूपर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह अंडर-19 स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही कोनोली के पास बिग बैश लीग में खेलने का भी अनुभव मौजूद है। वह निश्चित रूप से एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर मुकाबले का बेसब्री से इंतजार करते हैं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक रहते हैं।”

बहुतुले ने बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी प्रियांश का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा था।

बहुतुले के अनुसार, दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रियांश ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑफ-सीजन में जाकर अपनी कमियों पर काफी काम किया होगा। इस दौरान उन्होंने यह समझा कि उन्हें किन चीजों में सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि प्रियांश ने उन्हीं कमजोरियों पर मेहनत की और अब वह पहले से बेहतर खिलाड़ी बन गए हैं।

Releated Posts

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पंजाब के खिलाफ बैटिंग चुनी

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी के शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

‘थप्पड़ कांड’ से हरभजन ने कमाए 1 करोड़ रुपए? पूर्व क्रिकेटर का दावा

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच का ‘थप्पड़ कांड’ एक बार फिर…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

लखनऊ में होगी KKR vs LSG की टक्कर, रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी अग्नि परीक्षा

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

CSK की नजरें जीत की लय जारी रखने पर, क्या गुजरात करेगी वापसी?

चेन्नई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top