• Home
  • क्रिकेट
  • मुस्तफिजुर रहमान IPL के बाद PSL से भी हुए बाहर
Image

मुस्तफिजुर रहमान IPL के बाद PSL से भी हुए बाहर

नई दिल्ली: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने के बाद अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से भी बाहर होना पड़ा है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मुस्तफिजुर को PSL 2026 में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया था। लेकिन बोर्ड ने अब इसे वापस ले लिया है। बीसीबी ने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया।

गुरुवार को बीसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है।

आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे। मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी एनओसी वापस ले लिया गया है, इसलिए वे पीएसएल 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।

BCCI के कहने पर IPL 2026 से किए गए थे बाहर

इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई के आदेश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर को अपनी टीम से बाहर करना पड़ा था। वह पीएसएल 2026 में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top