• Home
  • IPL 2026
  • CSK ने आईपीएल में MI के खिलाफ किया सबसे बड़ा कारनामा, नंबर-1 टीम पीछे छूटा
Image

CSK ने आईपीएल में MI के खिलाफ किया सबसे बड़ा कारनामा, नंबर-1 टीम पीछे छूटा

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 103 रनों से करारी शिकस्त दी।

वानखेड़े स्टेडियम में मिली धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में अब मुंबई इंडियंस एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 207 का स्कोर बनाया और फिर मुंबई इंडियंस को 19 ओवर में 104 रन पर समेट दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह 40वें मुकाबले में 19वीं जीत दर्ज की। सीएसके ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने एमआई के खिलाफ 35 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की है।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही और दानिश मालेवार और नमन धीर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। क्विंटन डी कॉक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

तिलक 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, तो सूर्यकुमार 36 रन बनाने के बाद अकील हुसैन की गेंद पर सरफराज को कैच देकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या (1 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (0) बुरी तरह से फेल रहे। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अकील हुसैन ने 4 और नूर अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले, चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने इस सीजन का अपना दूसरा शतक जड़ा। सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए, तो सरफराज खान ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए।

Releated Posts

SRH vs RR: सनराइजर्स के ‘तूफान’ को रोकने उतरेंगे राजस्थान के रॉयल्स

जयपुर: मेजबान राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम शनिवार को जब आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

IPL 2026: दिल्ली के सामने पंजाब ‘एक्सप्रेस’ को रोकने की चुनौती

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपना अजेयक्रम बरकरार रखने वाली पंजाब किंग्स का…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

103 रन की जीत के बाद CSK ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ा

मुंबई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस को…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

IPL 2026: CSK की सबसे बड़ी जीत, MI की सबसे बड़ी हार; सैमसन के बाद अकील हुसैन चमके

मुंबई: संजू सैमसन (नाबाद 101) के शानदार शतक के बाद अकील हुसैन (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के…

ByByEzaz Ahmad Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top