• Home
  • IPL 2026
  • 103 रन की जीत के बाद CSK ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ा
Chennai Super Kings

103 रन की जीत के बाद CSK ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ा

मुंबई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त दी। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई की यह सबसे बड़ी जीत है जबकि मुंबई की सबसे बड़ी हार है।

CSK ने रचा इतिहास

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 103 रन से मुकाबला जीता।

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 25 अप्रैल 2015 को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 97 रन से मैच अपने नाम किया था, जबकि 21 अप्रैल 2014 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 93 रनों से मुकाबला जीता था। सीएसके ने 20 अप्रैल 2009 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन, जबकि 8 मई 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 91 रन से मैच अपने नाम किया था।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 14 गेंदों में 22 रन टीम के खाते में जोड़े। देवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से गजनफर और अश्वनी कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 19 ओवरों में महज 104 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 11 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 56 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।

सूर्या 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि तिलक वर्मा ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अकील हुसैन ने 17 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि नूर अहमद को 2 विकेट हाथ लगे।

इस शानदार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 7 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच गंवाकर 8वें पायदान पर मौजूद है।

Releated Posts

SRH vs RR: सनराइजर्स के ‘तूफान’ को रोकने उतरेंगे राजस्थान के रॉयल्स

जयपुर: मेजबान राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम शनिवार को जब आईपीएल 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

IPL 2026: दिल्ली के सामने पंजाब ‘एक्सप्रेस’ को रोकने की चुनौती

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपना अजेयक्रम बरकरार रखने वाली पंजाब किंग्स का…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

CSK ने आईपीएल में MI के खिलाफ किया सबसे बड़ा कारनामा, नंबर-1 टीम पीछे छूटा

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

IPL 2026: CSK की सबसे बड़ी जीत, MI की सबसे बड़ी हार; सैमसन के बाद अकील हुसैन चमके

मुंबई: संजू सैमसन (नाबाद 101) के शानदार शतक के बाद अकील हुसैन (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के…

ByByEzaz Ahmad Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top