मुंबई: आईपीएल 2026 का 33वां मैच आज यानी के गुरुवार को लीग की दो बेस्ट टीम- मुंबई इंडियंस (MI ) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है।
वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में संजू सैमसन के नाबाद 101 रनों की बदौलत चेन्नई ने छह विकेट पर 207 रन बनाए।
सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे। सैमसन का आईपीएल 2026 में यह दूसरा शतक है। उन्होंने इससे केकेआर के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हुए संजू का शुरुआती आठ मैचों में यह दूसरा शतक है।
5 शतक लगाने वाले तीसरे बैटर बने
संजू सैमसन आईपीएल में पांच या उससे ज्यादा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आठ शतक लगाए हैं। केएल राहुल के नाम आईपीएल में पांच शतक है।
रोहित शर्मा की बराबरी की
संजू का टी20 क्रिकेट में यह आठवां शतक है। संजू टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित के भी टी20 क्रिकेट में आठ शतक है। इस लिस्ट में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा नौ-नौ शतक के साथ पहले नंबर पर है।















