चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद उनकी जगह आकाश मधवाल (Akash Madhwal) को टीम में शामिल किया। म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे थे, लेकिन चोटिल होने के कारण वह काफी परेशानी में दिख रहे थे।
CSK ने एक्स पर मधवाल के टीम में शामिल होने की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मधवाल 30 लाख रुपये में सीएसके से जुड़े हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
IPL में दर्ज है ‘पंजा’
32 साल साल मधवाल के नाम आईपीएल के एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।
वह इस सत्र की शुरुआत में सीएसके के ट्रायल्स में शामिल हुए थे। उत्तराखंड के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अब
तक 17 आईपीएल मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं।
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। टीम को अपना अगला मुकाबला आज यानी के 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।















