• Home
  • IPL 2026
  • कमिंस की वापसी के बाद क्या किशन छोड़ेंगे कप्तानी? पूर्व बैटिंग कोच ने दी सलाह
Ishan Kishan

कमिंस की वापसी के बाद क्या किशन छोड़ेंगे कप्तानी? पूर्व बैटिंग कोच ने दी सलाह

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने इस सीजन में अब तक ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी में 7 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और वो अभी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद ने मंगलवार को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया।

ईशान पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्रबंधन ने आईपीएल 2026 से पहले किशन को कप्तानी सौंपी थी। किशन ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है और उन्हें अब कमिंस की वापसी के बाद भी टीम का कप्तान बनाए रखने की बात चलने लगी है।

कमिंस अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र के शुरुआती मैचों से भी बाहर रहना पड़ा था। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को जयपुर में होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं।

यह देखने वाली बात होगी कि क्या कमिंस की वापसी के बाद ईशान किशन हैदराबाद की कप्तानी करना जारी रखते हैं या नहीं। मैच के बाद पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर संजय बांगड़ ने ईशान की कप्तानी की तारीफ की और कमिंस की वापसी के बाद भी एसआरएच का नेतृत्व उनके पास ही रहने देने की वकालत की।

स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगर ने कहा, “एक लीडर के तौर पर ईशान किशन अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करने के मामले में तकनीकी रूप से बहुत अच्छे हैं। वह समझते हैं कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज का इस्तेमाल करना है। यह साफ दिखाता है कि वह गेम को कितनी अच्छी तरह नियंत्रित करते हैं।”

बांगड़ ने कहा, “किशन एक जगह स्थिर नहीं दिखते, जल्दबाजी में नहीं दिखते, फील्ड पर सही फैसले ले रहे हैं। किशन ने दिल्ली के खिलाफ अपने स्पिनर्स का शानदार इस्तेमाल किया। मेरा मानना ​​है कि अगर पैट कमिंस वापस भी आते हैं, तो भी ईशान किशन को एसआरएच की कप्तानी जारी रखनी चाहिए। ज्यादातर मामलों में, एक भारतीय कप्तान होने से निरंतरता आती है।”

उन्होंने कहा कि आप यह पक्का नहीं कह सकते कि पैट कमिंस आईपीएल 2026 के बाकी मैचों में कितना फिट रहेंगे। वह छोटी-मोटी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। ईशान का नेतृत्व जारी रखना हैदराबाद के लिए सही होगा।”

ईशान ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया है। 7 मैचों की 7 पारियों में वह 34 की औसत और 188.89 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 24 चौके निकले हैं। टी20 विश्व कप 2026 से पहले ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था।

Releated Posts

IPL 2026: लखनऊ ने जीता टॉस, मयंक-राठी की प्लेइंग-11 में वापसी

लखनऊ: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज यानी के बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 22, 2026

CSK vs MI: चेन्नई बनाम मुंबई में रोमांचक ‘जंग’, धोनी-रोहित पर नजरें

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की दो बेस्ट टीम- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs…

ByByEzaz Ahmad Apr 22, 2026

40 मिनट विकेटकीपिंग, 1 घंटे बैटिंग; 44 साल के धोनी क्या MI के खिलाफ उतरेंगे?

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में वापसी करने के लिए…

ByByEzaz Ahmad Apr 22, 2026

LSG vs RR: आज जायंट्स का सामना रॉयल्स से, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

लखनऊ: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज यानी के बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top