• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: अभिषेक के तूफान में उड़ा दिल्ली, SRH का विजयी ‘चौका’
Image

IPL 2026: अभिषेक के तूफान में उड़ा दिल्ली, SRH का विजयी ‘चौका’

हैदराबाद: अभिषेक शर्मा (नाबाद 135) के तूफानी शतक के बाद ईशान मलिंगा (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 47 रन से धूल चटा दी। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 242 रन लगाए और फिर दिल्ली को 9 विकेट पर 195 रन पर रोक दिया।

हैदराबाद की सात मैचों में यह चौथी जीत है और टीम आठ अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और वो पांचवें पायदान पर है।

हैदराबाद से मिले 243 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। दिल्ली के नीतीश राणा ने 57, समीर रिजवी ने 41, केएल राहुल ने 37 और स्टब्स ने 27 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए मलिंगा के चार विकेट के अलावा हर्ष दुबे ने तीन और दिलशान मदुशंका तथा साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 97 रन जोड़े।

हेड 26 गेंदों का सामना करने के बाद 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 142 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद कप्तान ईशान किशन के रूप में अभिषेक को एक और बढ़िया जोड़ीदार मिला।

अभिषेक और ईशान ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 79 रन जोड़े। ईशान ने 13 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। हालांकि, एसआरएच के कप्तान रनआउट होकर पवेलियन लौटे। अभिषेक ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। 198 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अभिषेक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने महज 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। अभिषेक-क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 66 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top