नई दिल्ली: भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को औपचारिक आशय पत्र भी सौंपा है और इसके लिए मुख्य मेजबान शहर के रूप में अहमदाबाद को पेश किया जा रहा है।
इस बीच, उत्तर प्रदेश वेतरण लीग की टीम जेके मैक्स की मालकिन विधि सिंघानिया (Vidhi Singhania) ने कहा कि भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी के करीब है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों को देश में लाने के लिए भारत जोरदार प्रयास कर रहा है।
विधि सिंघानिया ने कहा, ” भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी के करीब है और 2036 के खेलों को देश में लाने के लिए जोरदार प्रयास कर रहा है।” विधि सिंघानिया कानपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति घराने से तालुक रकती हैं और वह उत्तर प्रदेश वेतरण लीग की टीम जेके मैक्स की मालकिन हैं।
2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए भारत के अलावा और भी कई देश रेस में शामिल है। इसमें इंडोनेशिया, तुर्की, चिली और सऊदी अरब जैसे देश हैं। इसके अलावा जर्मनी भी 2036, 2040 या 2044 के लिए दावेदारी पर विचार कर रहा है, जिसमें म्यूनिख, कोलोन और हैम्बर्ग संभावित मेजबान शहर हो सकते हैं।
पहले भी बड़े गेम्स का आयोजन कर चुका है भारत
भारत के पास इससे पहले बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी का अनुभव है। भारत ने 1951 और 1982 में एशियन गेम्स का आयोजन नई दिल्ली में किया था। इसके बाद राजधानी दिल्ली में ही 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की भी मेजबानी की थी और अब अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है।


















