• Home
  • IPL 2026
  • CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
Ayush Mhatre (CSK-X)

CSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस मैच में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे थे, लेकिन चोटिल होने के कारण वह काफी परेशानी में दिख रहे थे।

सीएसके ने मंगलवार को एक्स पर एक बयान में बताया कि आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष को इस चोट से उबरने में 6-12 सप्ताह का समय लगेगा। हम आयुष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

आमतौर पर हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबरने में छह महीने तक का समय लगता है। म्हात्रे ने आईपीएल 2026 में 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। टीम को अपना अगला मुकाबला 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top