• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: लखनऊ-राजस्थान की नजरें विजयी वापसी पर, इकाना में होगा मुकाबला
RR vs LSG (BCCI)

IPL 2026: लखनऊ-राजस्थान की नजरें विजयी वापसी पर, इकाना में होगा मुकाबला

लखनऊ: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) की टीम प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मैच में जब एक-दूसरे से टकराएंगे तो उनकी कोशिश जीत की राह पर लौटने की होगी। राजस्थान पिछले दो मुकाबले हार चुकी है जबकि लखनऊ भी लगातार तीन मैच हारने के बाद नौवें स्थान पर है।

2008 की चैंपियन राजस्थान लीग के 19वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की, लेकिन उसके बाद पिछले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है और टीम अभी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। पिछले दो मैच में हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम एलएसजी के सामने मजबूत नजर आती है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए उसकी फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले मैच में रिंकू सिंह जब आठ रन पर खेल रहे थे तब नांद्रे बर्गर ने उनका कैच छोड़ दिया, जो टीम के लिए महंगा साबित हुआ। रिंकू ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में मैच केकेआर के पक्ष में कर दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी उसकी बल्लेबाजी चिंता का विषय है जिसके कारण वह अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश तय नहीं कर पाया है। पिछले मैच में आयुष बडोनी को मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजने का फैसला कारगर साबित नहीं हुआ।

मार्श अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं वहीं कप्तान ऋषभ पंत भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म ने एलएसजी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। एलएसजी को अगर अपनी संभावना बनाए रखनी तो उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम:

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top