• Home
  • क्रिकेट
  • बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
Image

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

ढाका: नाहिद राणा के ‘पंजे’ के बाद तंजीद हसन तमीम और नजमुल हसन शांतो के अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने सोमवार को दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया।

शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मिले 199 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 35.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के बाद मेजबान बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है।

न्यूजीलैंड से मिले 199 रनों के लक्ष्य में बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन शांतो ने 58 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नजमुल हुसैन 71 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।

तौहीद हृदोय 31 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान मेहदी हसन मिराज 8 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में रिचर्ड लेनोक्स ने 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, नाथन स्मिथ ने एक विकेट निकाला।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.4 ओवर में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम के लिए निक केरी 102 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली। केरी ने अपनी इस पारी में 14 चौके लगाए।

बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा शानदार लय में नजर आए और उन्होंने 10 ओवर में महज 32 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। शोरिफुल इस्लाम ने 32 रन देकर 2 विकेट निकाले।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top