• Home
  • IPL 2026
  • अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल, ऋषभ पंत के फैंस को लगेगी मिर्ची
Image

अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल, ऋषभ पंत के फैंस को लगेगी मिर्ची

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने सीजन के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रन से हरा दिया और अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर लखनऊ को 200/5 पर रोक दिया।

अपने घर में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने लखनऊ को जमकर ट्रोल किया है। अर्शदीप ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लखनऊ के फैंस को जरूर मिर्ची लगने वाली है। अर्शदीप ने मैच में चार ओवर में 41 रन देकर एक विकेट चटकाए।

अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल

पंजाब के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है। इसमें वह अपने साथी खिलाड़ी हरप्रीत बरार के साथ नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में अर्शदीप ने लखनऊ की मशहूर कहावत ‘मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं’ को मजेदार अंदाज में पेश किया है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘घबराइए आप मुल्लापुर में हैं।’ वीडियो के ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘मुस्कुराइए’ शब्द भी लिखा हुआ है।

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। पंजाब किंग्स की छह मैचों में यह पांचवीं जीत और टीम अब 11 अंकों के साथ मजबूती से अंकतालिका में टॉप पर कायम है। पंजाब का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, लखनऊ को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

Releated Posts

IPL 2026: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले प्रियांश ने बताया अपना पसंदीदा शॉट

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

IPL 2026: हैदराबाद vs दिल्ली में आगे निकलने की होड़, रनों की होगी बारिश!

हैदराबाद: अपना पिछला मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) की टीम मंगलवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

जर्मन इन्फ्लूएंसर की फोटो लाइक कर विवादों में आए Virat Kohli प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय स्टार और बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

गुजरात vs मुंबई में घमासान, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस आज यानी के सोमवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top