• Home
  • IPL 2026
  • गुजरात vs मुंबई में घमासान, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Image

गुजरात vs मुंबई में घमासान, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस आज यानी के सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान गुजरात टाइटंस (MI vs GT) का सामना करेगी। यह इस सीजन का 30वां मैच होगा।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन उसके बाद से उसका प्रदर्शन खराब होता चला गया है। उसे लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की है। गुजरात ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की। लेकिन उसके बाद उसने लगातार तीन मैच जीत कर लय हासिल कर ली है और वह तालिका में छठे स्थान पर है।

वहीं, लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है। मुंबई की टीम ऐसे में गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।

गुजरात vs मुंबई के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

गुजरात vs मुंबई के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 8 मुकाबले खेली है। गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है।

संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस की संभावित-11: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस की संभावित-11 : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

Releated Posts

IPL 2026: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले प्रियांश ने बताया अपना पसंदीदा शॉट

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

IPL 2026: हैदराबाद vs दिल्ली में आगे निकलने की होड़, रनों की होगी बारिश!

हैदराबाद: अपना पिछला मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) की टीम मंगलवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल, ऋषभ पंत के फैंस को लगेगी मिर्ची

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने सीजन के 29वें मैच…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

‘उनके शॉट होश उड़ा देने वाले ‘, अय्यर ने प्रियांश-कोनोली की बैटिंग को जमकर सराहा

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रन…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top