• Home
  • IPL 2026
  • ‘उनके शॉट होश उड़ा देने वाले ‘, अय्यर ने प्रियांश-कोनोली की बैटिंग को जमकर सराहा
Image

‘उनके शॉट होश उड़ा देने वाले ‘, अय्यर ने प्रियांश-कोनोली की बैटिंग को जमकर सराहा

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 54 रन से हराकर इस सीजन की अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली। पंजाब ने प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली के बीच 182 रन की साझेदारी के दम पर 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए और लखनऊ को 200/5 पर रोक दिया।

पंजाब की इस सीजन में छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है। टीम का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था वो इस सीजन में अब तक एकमात्र ऐसी टीम है,जोकि अजेय है।

इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने असाधारण खेल दिखाया और कुछ शॉट्स तो हैरान कर देने वाले थे। उन्होंने कहा कि ऐसे शॉट खेलने के लिए काफी साहस और संयम की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा, “मैं अभी कूपर और प्रियांश से बात कर रहा था, हम एक-दूसरे को चुनौती दे रहे थे कि इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कौन मारेगा, वे इसके लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, ” जब आप उन्हें बस उनके हिसाब से खेलने देते हैं, उन्हें मैदान पर जाकर खुद को खुलकर जाहिर करने देते हैं, तो वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है। उनका अपना एक तय रूटीन और तरीका है। रिकी (पोंटिंग) मैच से पहले उनसे बात करते हैं और मैं भी अपनी राय दे देता हूं, बस इतना ही।”

पंजाब किंग्स छह मैच में से पांच जीत से 11 अंक से तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। एलएसजी की यह लगातार तीसरी हार है। पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एलएसजी की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन ही बना सकी जिसमें कप्तान ऋषभ पंत ने 43 रन, ऐडन मारक्रम ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 40 रन और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए।

Releated Posts

IPL 2026: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले प्रियांश ने बताया अपना पसंदीदा शॉट

न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

IPL 2026: हैदराबाद vs दिल्ली में आगे निकलने की होड़, रनों की होगी बारिश!

हैदराबाद: अपना पिछला मैच जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) की टीम मंगलवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

अर्शदीप ने LSG को किया ट्रोल, ऋषभ पंत के फैंस को लगेगी मिर्ची

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स (PBKS) ने सीजन के 29वें मैच…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

गुजरात vs मुंबई में घमासान, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस आज यानी के सोमवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top