• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: कूपर-प्रियांश के तूफान में उड़ा लखनऊ, पंजाब ने लगाया जीत का ‘पंच’
Image

IPL 2026: कूपर-प्रियांश के तूफान में उड़ा लखनऊ, पंजाब ने लगाया जीत का ‘पंच’

न्यू चंडीगढ़: विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रन से हराकर इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली है। पंजाब ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर लखनऊ को 200/5 पर रोक दिया।

पंजाब किंग्स की छह मैचों में यह पांचवीं जीत और टीम अब 11 अंकों के साथ मजबूती से अंकतालिका में टॉप पर कायम है। पंजाब का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 43, मिचेल मार्श ने 40, आयुष बडोनी ने 35 और एडेन मार्करम ने 42 रन बनाए। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, विजयकुमार विशाक और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता हासिल की।

इससे पहले, पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह को मोहम्मद शमी ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। हालांकि, इसके बाद कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। प्रियांश ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की दमदार पारी खेली। प्रियांश ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए।

वहीं, कोनोली ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 189 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने। नेहल वढ़ेरा भी 7 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद एम सिद्धार्थ का शिकार बने।

इसके बाद छठे विकेट के लिए मार्कस स्टोइनिस और शशांक ने मिलकर सिर्फ 17 गेंदों में 44 रनों की अहम साझेदारी निभाई। शशांक 6 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्टोइनिस 16 गेंदों में 29 रन बनाकर रनआउट हुए।

गेंदबाजी में एलएसजी की तरफ से प्रिंस यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि एम सिद्धार्थ ने 35 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Releated Posts

मार्करम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, सबसे महंगे बॉलर बने

न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबले रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

रहाणे के नाम दर्ज IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड, 0 पर हुए OUT

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

RECORDS: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20s में यह कारनामा करने पहले भारतीय

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आखिरकार आईपीएल 2026 में जीत का अपना खाता खोल लिया है। केकेआर…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

रिंकू सिंह ने आखिरकार KKR को दिलाई पहली जीत, RR को 4 विकेट से हराया

कोलकाता: उपकप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल 2026 सीजन की पहली…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top