• Home
  • IPL 2026
  • RECORDS: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20s में यह कारनामा करने पहले भारतीय
Varun Chakaravarthy

RECORDS: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, T20s में यह कारनामा करने पहले भारतीय

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आखिरकार आईपीएल 2026 में जीत का अपना खाता खोल लिया है। केकेआर ने रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की फिरकी के जादू के बाद रिंकू सिंह की अर्धशतकी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया।

आईपीएल 2026 में सात मैच में पहली जीत दर्ज करने के बाद नाइट राइडर्स की टीम तीन अंक के साथ 10 टीम की तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। लगातार दूसरी हार के बाद रॉयल्स की टीम छह मैच में आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास

राजस्थान के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी के अलावा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग को अपना शिकार बनाया। मैच में तीन विकेट लेने के साथ ही चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया है।

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में विकेट निकाला। उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रमनदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट के साथ चक्रवर्ती टी20 क्रिकेट में 200 टी20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए।

34 साल के चक्रवर्ती टी20 क्रिकेट में 200 विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं। चक्रवर्ती ने सिर्फ 155 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जो भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों से भी आगे है। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वियों में कुलदीप यादव शामिल हैं, जिन्होंने 160 पारियों में यह आंकड़ा छुआ।

उनके बाद जयदेव उनादकट (162 पारियां) और मोहम्मद शमी (165 पारियां) इस मुकाम तक पहुंचे। अर्शदीप सिंह एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने कुल मिलाकर सबसे तेजी से (151 पारियां) यह उपलब्धि हासिल की, लेकिन स्पिनर्स की श्रेणी में चक्रवर्ती सबसे ऊपर हैं।

चक्रवर्ती ने आईपीएल में 89 मैचों में 24.17 की औसत और 7.65 की इकॉनमी रेट से कुल 105 विकेट लिए हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने पांच मुकाबलों में 30.60 की औसत से पांच विकेट चटकाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, उन्होंने 45 मैचों में 16.61 की औसत और 7.55 की इकॉनमी रेट से 73 विकेट लिए, जिसमें भारत के लिए दो बार ‘फाइव विकेट हॉल’ शामिल हैं।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top