• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास, शमी के रिकॉर्ड की बराबरी की
Jofra Archer

IPL 2026: जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास, शमी के रिकॉर्ड की बराबरी की

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 28वां मैच रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR vs KKR) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 155/9 का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने पारी की पहली ही गेंद पर टिम साइफर्ट (0) का विकेट खो दिया। साइफर्ट को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया।

जोफ्रा आर्चर ने रचा इतिहास

पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने के साथ ही जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आर्चर ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

आईपीएल में यह पांचवां मौका है, जब आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया है। आर्चर इस लीग में पारी की पहली बॉल पर सर्वाधिक बार विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। आर्चर के अलावा मोहम्मद शमी ने भी आईपीएल पारी की पहली गेंद पर 5 बार बल्लेबाजों को आउट किया है।

IPL 2026 में तीसरी बार किया कमाल

आर्चर ने आईपीएल 2026 में तीसरी बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाए हैं। इससे पहले, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फिल साल्ट को पहली ही गेंद पर आउट किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्चर ने अभिषेक शर्मा को पहली ही बॉल पर पवेलियन भेजा था।

KKR के साथ पहली बार हुआ ऐसा

टिम सीफर्ट के साथ-साथ केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रहाणे को नांद्रे बर्गर ने जीरो पर आउट किया। आईपीएल इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2014 में गौतम गंभीर और जैक कैलिस जीरो पर आउट हुए थे।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top