• Home
  • IPL 2026
  • KKR से जुड़े श्रीलंकाई पेसर पथिराना, क्या टीम को दिला पाएंगे पहली जीत?
Image

KKR से जुड़े श्रीलंकाई पेसर पथिराना, क्या टीम को दिला पाएंगे पहली जीत?

कोलकाता: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए एक गुड न्यूज है। श्रीलंका तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) केकेआर की टीम से जुड़ गए हैं। इससे कोलकाता को मजबूती मिली है। केकेआर ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की।

23 साल के पथिराना को टी20 विश्व कप के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी, लेकिन अब वह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है और उन्होंने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी हासिल कर लिया है।

KKR ने पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा

पथिराना इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में केकेआर ने उन्हें खरीदने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। पथिराना के टीम से जुड़ने से केकेआर को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

CSK के लिए ले चुके हैं 47 विकेट

पथिराना ने 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। तब से लेकर वह 2025 तक सीएसके टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने सीएसके के लिए 32 मैचों में 47 विकेट चटकाए। इसके अलावा वह श्रीलंका के लिए 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 40 विकेट ले चुके हैं।

Releated Posts

CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में खेलना संदिग्ध

हैदराबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre Injury Update) का आईपीएल 2026 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top