• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली को दिलाई दमदार जीत
Image

IPL 2026: स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का बड़ा रिकॉर्ड, दिल्ली को दिलाई दमदार जीत

बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ने शनिवार को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी। दिल्ली ने इस मैच में बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया।

स्टब्स ने तोड़ा दिनेश कार्तिक बड़ा रिकॉर्ड

विस्फोटक बल्लेबाज स्टब्स ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में दिनेश कार्तिक का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्टब्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंबर 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टब्स ने RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथी बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली।

स्टब्स ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. कार्तिक ने DC की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 3 बार पचास से अधिक रनों की पारी खेली है. इस लिस्ट में स्टब्स से आगे अब सिर्फ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हैं, जिन्होंने यह कारनामा कुल 6 बार किया है।

दिल्ली को संकट से बाहर निकाला

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स उस समय बैटिंग करने उतरे जब टीम ने 18 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने केएल राहुल (KL Rahul) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी की। राहुल के बाद स्टब्स ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर 34 गेंदों में 47 रनों की अहम पार्टनरशिप की।

स्टब्स ने एक छोर को संभाले रखा और मैच को अंत लेकर गए। अक्षर के बाद उन्होंने डेविड मिलर के साथ 24 गेंदों में 45 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक जीत दिला दी।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top