• Home
  • IPL 2026
  • Rahul और स्टब्स के बाद मिलर बने संकटमोचक, दिल्ली ने RCB को उसके घर में रौंदा
David Miller

Rahul और स्टब्स के बाद मिलर बने संकटमोचक, दिल्ली ने RCB को उसके घर में रौंदा

बेंगलुरु: केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों के बाद किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर की शानदार फिनिशिंग के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उसके घर में छह विकेट से हरा दिया।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बेंगलुरु ने आठ विकेट पर 175 रन बना दिए। दिल्ली कैपिटल्स ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 57 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और अब वो छह अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। RCB की छह मैचों में यह दूसरी हार है और टीम आठ अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है।

DC को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर में 15 रनों की दरकार थी और सारी उम्मीदें ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर पर थी। मिलर ने पिछले मैच की नाकामी और बदनामी को पीछे छोड़ते हुए इस मैच में दिल्ली को जीत दिलाकर ही दम लिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के फैंस का दिल तोड़ दिया। मिलर ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी।

मिलर ने 10 गेंदों पर दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। बर्थडे बॉय केएल राहुल ने 34 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के जबकि स्टब्स ने 47 गेंदों पर चौर चौके और एक छक्के लगाए। कप्तान अक्षर पटेल 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाकर रिटायर्ट हर्ट हुए।

RCB के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन और क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को विराट कोहली और फिलिप साल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की। कोहली 13 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया। देवदत्त 13 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

टीम को 105 के स्कोर पर फिलिप साल्ट के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टिम डेविड के साथ चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों में 26 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश की।

कप्तान पाटीदार टीम के खाते में महज 8 रन जुटा सके। इसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खात में जोड़े। क्रुणाल पंड्या ने 12 रन का योगदान दिया।

विपक्षी खेमे से लुंगी नगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।

Releated Posts

लखनऊ में होगी KKR vs LSG की टक्कर, रहाणे और पंत की कप्तानी की होगी अग्नि परीक्षा

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

CSK की नजरें जीत की लय जारी रखने पर, क्या गुजरात करेगी वापसी?

चेन्नई: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें…

ByByEzaz Ahmad Apr 25, 2026

IPL 2026: ‘प्रिंस’ गिल पर भारी पड़े ‘किंग’ कोहली, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से पीटा

बेंगलुरु: विराट कोहली (81) और देवदत्त पडिकल (55) की तूफानी पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

800 चौके, 300 छक्के… विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच खेला जा…

ByByEzaz Ahmad Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top