• Home
  • IPL 2026
  • टिम डेविड ने रचा इतिहास, 560 गेंदों में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
Tim David

टिम डेविड ने रचा इतिहास, 560 गेंदों में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 26वां मैच आज यानी के शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 175/8 का स्कोर बनाया। बेंगलुरु की इस पारी के दौरान विस्फोटक बल्लेबाज डिम डेविड ने इतिहास रच दिया। डेविड ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

560 गेंदों में 1000 रन

30 साल के टिम डेविड ने आईपीएल में सिर्फ 560 गेंदों में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ टिम डेविड आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है। रसेल ने सिर्फ 545 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में ट्रेविस हेड तीसरे और फिल साल्ट चौथे नंबर पर हैं। दोनों ने 575-575 गेंदों में 1000 आईपीएल रन पूरे किए।

इस मैच में RCB ने 8 विकेट पर 175 रन बनाए। विराट कोहली 13 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए जबकि देवदत्त पड्डिकल 13 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद फिलिप साल्ट 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली के लिए लुंगी नगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।

Releated Posts

CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में खेलना संदिग्ध

हैदराबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre Injury Update) का आईपीएल 2026 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top