• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु में RCB का 100वां मैच
Image

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु में RCB का 100वां मैच

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 26वां मैच आज यानी के शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें ने इस मुकाबले के लिए अपनी शुरुआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का यह 100वां मैच है। इसके साथ ही RCB आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने किसी मैदान पर 100 मैच खेले हैं।

प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

आरसीबी की टीम पांच में चार जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम छठे पोजीशन पर है। दिल्ली की टीम ने चार मैच खेले हैं, जिसमें टीम को दो मैच में जीत मिली है, वहीं टीम ने दो मुकाबले गंवाए हैं।

Releated Posts

CSK के खिलाफ SRH की जीत IPL 2026 का टर्निंग प्वाइंट: डेल स्टेन

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Steyn) ने आईपीएल 2026 में चेन्नई…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

CSK को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में खेलना संदिग्ध

हैदराबाद: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre Injury Update) का आईपीएल 2026 के…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top