• Home
  • IPL 2026
  • 6 मैचों के बाद भी KKR को नहीं मिली पहली जीत, कप्तान रहाणे ने बनाया ये बहाना
Ajinkya Rahane

6 मैचों के बाद भी KKR को नहीं मिली पहली जीत, कप्तान रहाणे ने बनाया ये बहाना

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का जीत का खाता नहीं खुला है। केकेआर को शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने 5 विकेट से पीट दिया। मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई और 181 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली। गिल ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए, तो साई सुदर्शन ने 16 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन बनाए।

कोलकाता को आईपीएल 2026 में अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम को इस सीजन में लगातार पांच हार मिल चुकी है। इस हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैदान पर थोड़ी ओस थी, जिसके कारण गेंदबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने शुभमन गिल की पारी की भी तारीफ की।

रहाणे ने कहा, ”’ जिस तरह से हमने शुरुआत की जब हमारे दो या तीन विकेट गिर चुके थे, और जिस तरह से ग्रीन ने शुरुआत की, वह कमाल का था। 147 पर 4 विकेट से 180 तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल था। हालांकि, हमारे सभी गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की। वे इसे आखिरी ओवर तक ले गए। गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।”

उन्होंने ओस को लेकर कहा, ” थोड़ी ओस भी थी, लेकिन कोई बहाना नहीं। साई सुदर्शन और गिल ने सच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैं बस सकारात्मक बातें करना चाहता था। हमारे तीन मैच बहुत करीबी रहे। ग्रीन को क्रैम्प्स (ऐंठन) की दिक्कत हो रही थी, इसी वजह से वह मैदान के अंदर-बाहर होते रहे और इसी कारण उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चल रही होतीं, तो आप बहुत सारी बातें सोचने लगते हैं।”

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस मैच में कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

Releated Posts

SRH स्क्वॉड का हिस्सा बना यह पेसर, MI-GT के लिए मचा चुका धमाल

हैदराबाद: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

KKR के स्पिनर चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, IPL में यह करिश्मा करने वाले पहले भारतीय

अहमदाबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

KKR का नहीं खुला जीत का खाता, GT ने लगाई विजयी हैट्रिक

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 में छह मैच खेलने के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का जीत का खाता…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

जोस बटलर ने रचा इतिहास, क्रिकेट में सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम ये रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top