• Home
  • इंटरनेशनल
  • 15 साल बाद बांग्लादेश में ODI-T20I सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, देखें शेड्यूल
AUS vs BAN

15 साल बाद बांग्लादेश में ODI-T20I सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, देखें शेड्यूल

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की मेंस क्रिकेट टीम 15 साल बाद बांग्लादेश दौरे पर जाने के लिए तैयार है। इस दौरे पर टीम को तीन वनडे और इतने ही मैचों की बाइलेटरल टी20 सीरीज खेलनी है। यह सीरीज जून में खेली जानी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बताया कि इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज नौ जून से ढाका में और टी20 सीरीज 17 जून से चटगांव में खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2011 के बाद से पहली बार बांग्लादेश दौरे पर जाएगी।

पाकिस्तान में सीरीज खेलने के बाद बांग्लादेश जाएगी ऑस्ट्रेलिया

सीए ने बताया कि बांग्लादेश दौरे पर रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान में 30 मई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलीगी। वनडे सीरीज के मैच लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। यह सीरीज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और पीसीबी के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है जिसके अंतर्गत ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम ने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान का दौरा किया था और लाहौर में तीन मैच खेले थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ इस दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन मैच संभावित रूप से 30 मई से पांच जून के बीच होंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान से बांग्लादेश के लिए रवाना होगी जहां उसे नौ जून से वनडे श्रृंखला खेलनी है।

पाकिस्तान को पाकिस्तान सुपर लीग के समापन के बाद आठ से 20 मई के बीच में दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है लेकिन उनकी इस साल सबसे अहम श्रृंखला अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड में तीन टेस्ट की है जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

जून 9: पहला वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

जून 11: दूसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

जून 14: तीसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

जून 17: पहला टी20, चटगांव

जून 19: दूसरा टी20, चटगांव

जून 21: तीसरा टी20, चटगांव.

Releated Posts

IPL के बीच इस खिलाड़ी ने वनडे में मचाया तहलका, 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जिताया

ढाका: भारत में जारी आईपीएल 2026 के बीच पड़ोसी देश बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेली जा रही है।…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

CSK vs SRH में होगी कांटे की टक्कर, हिंगे और साकिब पर होंगी निगाहें

हैदराबाद: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने एक…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

IPL 2026: दिल्ली के सामने बेंगलुरु को रोकने की चुनौती, कोहली पर होंगी नजरें

बेंगलुरु: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शनिवार को अपने घर में आईपीएल 2026 के एक…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

KKR को पहली जीत की तलाश, गुजरात करेगी मेजबानी

अहमदाबाद: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2026 में अपने खराब दौर से…

ByByEzaz Ahmad Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top