• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: दिल्ली के सामने बेंगलुरु को रोकने की चुनौती, कोहली पर होंगी नजरें
RCB vs DC (BCCI)

IPL 2026: दिल्ली के सामने बेंगलुरु को रोकने की चुनौती, कोहली पर होंगी नजरें

बेंगलुरु: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शनिवार को अपने घर में आईपीएल 2026 के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। आईपीएल 2026 में अपना खिताब बचाने उतरी बेंगलुरु ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं और वो अंकतालिका में आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

किंग कोहली शानदार फॉर्म में

RCB के लिए अच्छी बात ये है कि उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। किंग कोहली के पास ऑरेंज कैप है। उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट और टिम डेविड ने इस सत्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विशेष छाप छोड़ी है।

पाटीदार ने छक्के जड़ने की अपनी काबिलियत का शानदार नमूना पेश किया है। वह पांच मैच में 21 छक्के लगाकर शीर्ष पर काबिज हैं। अन्य बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से कोहली को अपना नैसर्गिक खेल खेलने की छूट मिली है।

समीर रिजवी को छोड़ दिल्ली के सारे बल्लेबाज फेल

वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली ने अब तक चार में से दो मैच जीते हैं और दो हारे हैं। DC के पास केएल राहुल, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर और नीतीश राणा जैसे कुछ अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। दिल्ली अभी चार अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है।

युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने ही कुछ हद तक जुझारूपन दिखाया है। उन्होंने दो अर्धशतक बनाए हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है। दिल्ली ने अभी तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की है और यह दोनों टीम भी उसी की तरह संघर्ष कर रही है।

कप्तान अक्षर का निराशाजनक प्रदर्शन

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस सत्र में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं और उतने ही रन बनाए हैं। दिल्ली की गेंदबाजी में भी निरंतरता का अभाव स्पष्ट नजर आ रहा है। बाएं हाथ की कलाई की स्पिनर कुलदीप यादव पूरी तरह से लय से बाहर नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रति ओवर लगभग 10 रन लुटाते हुए सिर्फ तीन विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और टी नटराजन भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं।

RCB को रोकना DC के लिए कड़ी चुनौती

आरसीबी के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकना दिल्ली के गेंदबाजों के लिए कड़ी चुनौती होगी। दूसरी तरफ आरसीबी की गेंदबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है। उसके पास ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड की अगुवाई में एक सक्षम गेंदबाजी इकाई है।

टीम:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top