• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: डी कॉक ने जड़ा तीसरा शतक; Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ा, विराट की बराबरी की
Image

IPL 2026: डी कॉक ने जड़ा तीसरा शतक; Dhoni का रिकॉर्ड तोड़ा, विराट की बराबरी की

मुंबई: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ( (MI vs PBKS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने शानदार शतक जड़ दिया। इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे डी कॉक ने 53 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। डीकॉक ने 60 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।

पंजाब के खिलाफ शतक बनाने वाले MI के दूसरे बल्लेबाज बने

डीकॉक ने 16.6 ओवर में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह तीसरा शतक है। डीकॉक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के दूसरे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ सेंचुरी ठोकी है। उनसे पहले लेंडल सिमंस ने मोहाली में 2014 में 61 गेंदों पर 100 रन की नाबाद पारी खेली थी।

IPL में ठोका तीसरा शतक

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डी कॉक का यह पहला शतक है। डीकॉक का आईपीएल में यह कुल तीसरा शतक है। डीकॉक ने इससे पहले, 2022 में लखनऊ के लिए खेलते हुए केकेआर के खिलाफ नाबाद 140 रन और 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बेंगलुरु के खिलाफ 51 गेंदों पर 108 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

MS Dhoni का महारिकॉर्ड तोड़ा

क्विंटन डी कॉक आईपीएल में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डीक कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 25वीं बार आईपीएल में 50 रनों का आंकड़ा पार किया। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

धोनी ने इस लीग में 24 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर केएल राहुल का नाम दर्ज है। राहुल ने 31 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है।

विराट के रिकॉर्ड की बराबरी की

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में क्विंटन डी कॉक ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा, राइली रूसो और साहिबजादा फरहान ने टी20 क्रिकेट में 9-9 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल (22) शीर्ष पर हैं, जबकि बाबर आजम (11) दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर (10) इस लिस्ट में तीसरे पायदान हैं।

MI के लिए दूसरा बड़ा स्कोर

क्विंटन डी कॉक एमआई की तरफ से आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में सनथ जयसूर्या शीर्ष पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 114 रन की नाबाद पारी खेली थी। रोहित शर्मा (109* और 105*) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

Releated Posts

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

KKR से जुड़े श्रीलंकाई पेसर पथिराना, क्या टीम को दिला पाएंगे पहली जीत?

कोलकाता: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी कोलकाता नाइट…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

BCCI ने अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया, जानें कब तक बने रहेंगे चीफ सिलेक्टर?

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) को लेकर कुछ दिन पहले ऐसी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top