• Home
  • IPL 2026
  • SRH के लिए गुड न्यूज! दिग्गज खिलाड़ी ने पास किया फिटनेस टेस्ट
Pat Cummins

SRH के लिए गुड न्यूज! दिग्गज खिलाड़ी ने पास किया फिटनेस टेस्ट

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए एक गुड न्यूज है। लीग के 19वें सीजन में एसआरएच को अपना अगला मुकाबला शनिवार को हैदराबाद में अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना है। टीम अभी पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के बाद चौथे नंबर पर है।

दिग्गज खिलाड़ी ने पास किया फिटनेस टेस्ट

SRH के लिए अच्छी बात ये है कि टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, और उम्मीद है कि वे कुछ दिनों में टीम से जुड़ जाएंगे। कमिंस आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारत आए थे, लेकिन खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे। सीजन की शुरुआत के बाद वह अपनी पीठ के स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे।

इस दिन कर सकते हैं वापसी

कमिंस 25 अप्रैल को सीजन में वापसी के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 25 अप्रैल को एसआरएच का मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ होना है। कमिंस के प्लेइंग इलेवन में वापस आने से न सिर्फ एसआरएच का नेतृत्व मजबूत होगा, बल्कि गेंदबाजी और निचले क्रम की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी में किए गए स्कैन से पता चला है कि चोट ठीक हो गई है, जिससे उनके प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। टीम में वापसी के बाद कमिंस फिर से एसआरएच की कप्तानी संभाल सकते हैं।

Releated Posts

IPL 2026: RR ने जीता टॉस, KKR के लिए करो या मरो

कोलकाता: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में रविवार…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

MI की नजरें विजयी वापसी पर, GT से उसके गढ़ में भिड़ेगी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लगातार चार हार झेली चुकी मुंबई इंडियंस सोमवार को नरेंद्र मोदी…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

KKR से जुड़े श्रीलंकाई पेसर पथिराना, क्या टीम को दिला पाएंगे पहली जीत?

कोलकाता: आईपीएल 2026 में छह मैचों के बाद भी अपनी पहली जीत की तलाश में लगी कोलकाता नाइट…

ByByEzaz Ahmad Apr 19, 2026

IPL 2026: हिंगे फिर बने हैदराबाद की जीत के हीरो, CSK 10 रन से हारा

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक बार फिर से प्रफुल हिंगे की शानदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल…

ByByEzaz Ahmad Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top