• Home
  • IPL 2026
  • क्रुणाल पांड्या ने जड़ा अनोखा ‘शतक’, IPL में दिग्गजों के क्लब में मारी एंट्री
Image

क्रुणाल पांड्या ने जड़ा अनोखा ‘शतक’, IPL में दिग्गजों के क्लब में मारी एंट्री

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मैच में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 146 रन पर समेट दिया। मैच में क्रुणाल पांड्या को दो सफलता मिली और इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

IPL में विकेटों का शतक पूरा करने वाले छठे स्पिनर

35 साल के क्रुणाल पांड्या आईपीएल के इतिहास में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे स्पिनर बन गए हैं। क्रुणाल ने लखनऊ की पारी के 10वें ओवर की पांचवी गेंद पर मिचेल मार्श को आउट किया और आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे किए। इसके बाद उन्होंने अब्दुल समद को अपना शिकार बनाया।

नरेन पहले नंबर पर कायम

सुनील नरेन 195 विकेटों के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन (187) दूसरे, रवींद्र जडेजा (173) तीसरे, हरभजन सिंह (150) चौथे और अक्षर पटेल (131 विकेट) पांचवें नंबर पर है।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top