• Home
  • IPL 2026
  • LSG कप्तान ऋषभ पंत को क्यों मैदान से जाना पड़ा बाहर? जानिए वजह
Rishabh Pant

LSG कप्तान ऋषभ पंत को क्यों मैदान से जाना पड़ा बाहर? जानिए वजह

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 23वां मैच आज यानी के बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

इस मैच में लखनऊ को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की उछाल लेती गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत की बाईं कोहनी पर चोट लगी। पंत को यह चोट पांचवें ओवर में लगी जब हेजलवुड की एक गेंद तेजी से ऊपर उठी और बल्लेबाज ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद को पूरी तरह से चूक गए जो उनकी बाईं कोहनी पर जाकर लगी।

उन्होंने एक और गेंद खेली लेकिन असहनीय दर्द के कारण उन्हें मेडिकल ब्रेक लेना पड़ा और सुपर जाइंट्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट तुरंत मैदान पर दौड़कर आए। पंत दर्द से कराह रहे थे और उन्होंने निराश होकर मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। कोहनी में फ्रेक्चर है या नहीं यह सूजन कम होने पर पता चलेगा जब एमआरआई कराया जाएगा।

16वें ओवर में फिर बल्लेबाजी करने लौटे पंत

हालांकि पंत 16वें ओवर में आयुष बडोनी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए वापस आए लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और एक ओवर बाद ही भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर फिल सॉल्ट ने उन्हें कैच कर लिया। उन्होंने छह गेंद में सिर्फ एक रन बनाया। भारत टीम के नेट सत्र के दौरान पेट के बाईं ओर लगी चोट से उबरने के बाद आईपीएल के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें फ्रेक्चर नहीं हुआ हो।

146 रन पर सिमटी LSG

लखनऊ की टीम इस मैच में 146 रन पर सिमट गई। लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन की पारी खेली। RCB की ओर से रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट निकाले। क्रुणाल पंड्या ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Releated Posts

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने लिया बदला, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद: गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस नेगुरुवार को…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: एक ओवर में 5 चौके लगाकर इस मामले में नंबर-1 बने कोहली

अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

क्या हार्दिक से छिनेगी मुंबई की कप्तानी? पूर्व क्रिकेटर बोले- टीम से बाहर करो

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में बुरा हाल है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top