• Home
  • IPL 2026
  • MI vs PBKS: रोहित की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, पिछले मैच में हुए थे चोटिल
Rohit Sharma Injury Updates (X)

MI vs PBKS: रोहित की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, पिछले मैच में हुए थे चोटिल

मुंबई: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 24वां मैच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में सबकी नजरें मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पर रहने वाली है। इस बीच, रोहित की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया है।

RCB के खिलाफ मैच में हुए थे चोटिल

‘हिटमैन’ रोहित रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वह 19 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और दोबारा बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे थे क्योंकि उनको हैमस्ट्रिंग की शिकायत बताई गई थी। उस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन थे।

रोहित पावरप्ले के आखिरी ओवर में रसिख सलाम की दूसरी गेंद का सामना करने के बाद वह दिक्कत में दिखाई दिए थे और उन्हें आखिर में मैदान से बाहर जाना पड़ा था. उन्होंने मैदान छोड़ने से पहले 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए थे।

मेडिकल टीम कर रही जांच

समाचार एजेंसी पीटीआई ने मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम के एक अधिकारी के हवाले से कहा, मेडिकल टीम और कोचिंग स्टाफ उनकी जांच कर रहे हैं और हमें जल्द ही पता चल जाएगा।” रोहित का अब पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 अप्रैल को होने वाले मैच में खेलना तय नहीं लग रहा है। रोहित ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 4 मुकाबलों में 137 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

इस बीच इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स जल्द ही मुंबई इंडियन्स से जुड़ने वाले हैं। वह मौजूदा सत्र में अब तक टीम के चारों मैच से बाहर रहे हैं और बृहस्पतिवार को भी नहीं खेल पाएंगे। जैक्स और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर (अब तक दो मैच खेले हैं) ने भारत में टीम से जुड़ने से पहले कुछ और समय मांगा था।

Releated Posts

जोस बटलर ने रचा इतिहास, क्रिकेट में सिर्फ 4 खिलाड़ियों के नाम ये रिकॉर्ड

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

KKR vs GT: कोलकाता ने जीता टॉस, साइफर्ट की प्लेइंग-11 में वापसी

अहमदाबाद: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को गुजरात…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

RR के टीम मैनेजर पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर बीसीसीआई ने…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

GT को लगा बड़ा झटका, 4 शतक जड़ने वाला खिलाड़ी बाहर

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब…

ByByEzaz Ahmad Apr 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top