• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: छेत्री को कैप्टन पांड्या से मिला स्पेशल गिफ्ट, MI ने शेयर किया VIDEO
Indian Football Legend Sunil Chhetri Gets Mumbai Indian Jersey From Hardik Pandya (X)

IPL 2026: छेत्री को कैप्टन पांड्या से मिला स्पेशल गिफ्ट, MI ने शेयर किया VIDEO

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अगला मुकाबला गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान मुंबई की टीम इस सीजन में चार में से अब तक एक ही मैच जीत पाई है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई की टीम जमकर पसीना बहा रही है। मुंबई की ट्रेनिंग के दौरान भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री भी नजर आए। छेत्री मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन के दौरान वहां मौजूद थे। मुंबई ने पिछले 13 सीजन में पहली बार अपना शुरुआती मैच जीता था लेकिन इसके बाद उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

पांड्या ने छेत्री को गिफ्ट किया स्पेशल गिफ्ट

मुंबई इंडियंस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुनील छेत्री ट्रेनिंग सेशन के दौरान टीम के खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान महेला जयवर्धने, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कप्तान हार्दिक पांड्या वहां मौजूद थे। इस दौरान छेत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की और अपने शानदार करियर के अनुभव शेयर किए।

छेत्री ने वीडियो में कहा, ” मैं स्टेडियम में बहुत बार नहीं गया हूं, लेकिन जब भी आया हूं, तो यह एक अद्भुत एहसास है। यहां आकर खेल को अलग तरह से देखना बहुत अच्छा है। मैं मुंबई इंडियंस और फैंस को न केवल इस मैच के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

हिटमैन का अगले मैच में खेलना मुश्किल

लगातार तीन हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस को पंजाब के खिलाफ अगले मैच में हिटमैन रोहित शर्मा की कमी खल सकती है। रोहित को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रोहित लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। टीम को RCB के खिलाफ हुए अपने आखिरी मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

एमआई के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में इंजर्ड होकर रिटायर हर्ट हुए थे। एमआई की तरफ से उस मैच में शरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेली थी और 31 गेंदों पर 9 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए थे। हालांकि, रदरफोर्ड अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

मुंबई को अब हर हाल में जीत की दरकार है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित इस मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। मुंबई की टीम 4 मैचों में 3 हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

Releated Posts

IPL 2026: अश्विन ने गायकवाड़ को इन 2 युवा खिलाड़ियों से सीखने की दी सलाह

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

IPL 2026: पंजाब के विजयरथ को रोकने उतरेगा मुंबई, रोहित पर रहेंगी नजरें

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 24वां मैच गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

IPL 2026: ‘गरीबी में आटा गीला’… रहाणे को भरना होगा 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल का 19वां सीजन अब तक काफी…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

IPL 2026: GT ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी, DC को 1 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले ने क्रिकेट फैंस की सांसें अटका दीं. दिल्ली के अरुण जेटली…

ByByAshutosh Rai Apr 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top