• Home
  • IPL 2026
  • IPL 2026: GT ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी, DC को 1 रन से हराया
आईपीएल 2026 के मैच में गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी।

IPL 2026: GT ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी, DC को 1 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले ने क्रिकेट फैंस की सांसें अटका दीं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद पर 1 रन से हरा दिया. दिल्ली के लिए किलर डेविड मिलर की 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर सिंगल ना लेने की रणनीति टीम को बहुत भारी पड़ गई और जीत उनके मुंह से छिन गई. यह इस आईपीएल का सबसे रोमांचक मैच रहा और फैंस की धड़कनें मानो रुक ही गईं.

शुभमन और बटलर का तूफान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया. साई सुदर्शन का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़कर गुजरात को 20 ओवर में 210 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

राहुल की 92 रनों की कप्तानी पारी गई बेकार

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शानदार शुरुआत की. पथुम निसंका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े. निसंका के आउट होने के बाद राहुल ने गदर मचा दिया. उन्होंने 50 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 92 रन ठोके, लेकिन शतक से ठीक पहले 17वें ओवर में मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए. इसके बाद डेविड मिलर ने तूफानी अंदाज में मोर्चा संभाला.

आखिरी ओवर का हार्ट अटैक ड्रामा

दिल्ली को आखिरी 12 गेंदों में 36 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में मिलर ने सिराज को रिमांड पर लिया और 23 रन कूट दिए, लेकिन 19.5 ओवर में मिलर का रन ना लेना एक बड़ी रणनीतिक भूल साबित हुई. आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे और गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी. कृष्णा ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और 2 विकेट झटककर पूरा मैच पलट दिया. आखिरी गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए और गुजरात ने 1 रन से यह थ्रिलर मैच अपने नाम कर लिया.

गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली: मैच के असली हीरो

केएल राहुल: 50 गेंद, 92 रन (11 चौके, 4 छक्के)
शुभमन गिल: 41 गेंद, 68 रन
जोस बटलर: 27 गेंद, 52 रन
प्रसिद्ध कृष्णा: 4 ओवर, 29 रन, 2 विकेट
मोहम्मद सिराज: 4 ओवर, 45 रन, 2 विकेट

अंक तालिका में मारी छलांग

इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स ने अंक तालिका में दमदार वापसी की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को एक बेहद करीबी और दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा है.

Releated Posts

IPL 2026: ‘गरीबी में आटा गीला’… रहाणे को भरना होगा 12 लाख का जुर्माना

चेन्नई: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल का 19वां सीजन अब तक काफी…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

IPL 2026: छेत्री को कैप्टन पांड्या से मिला स्पेशल गिफ्ट, MI ने शेयर किया VIDEO

मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अगला मुकाबला गुरुवार, 16…

ByByEzaz Ahmad Apr 15, 2026

IPL 2026: SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को 65 रन से रौंदा

कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

KKR vs SRH: ईडन गार्डन में होगी कोलकाता और हैदराबाद की टक्कर, देखें दोंनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का छठा मुकाबला आज यानी के गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर)…

ByByEzaz Ahmad Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top