• Home
  • खेल दुनिया की हलचल
  • IPL इतिहास का सबसे बड़ा सौदा; इतने करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स, जानिए किसने खरीदा?
Image

IPL इतिहास का सबसे बड़ा सौदा; इतने करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स, जानिए किसने खरीदा?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) को इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फ्रेंचाइजी की सफल बोली लग गई है और इसे एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह सौदा आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है।

साल 2008 की आईपीएल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (समूह) ने 1.63 अरब डॉलर (लगभग 15,290 करोड़ रुपये ) में खरीदा है। इसके साथ ही RR अब आईपीएल की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसकी कीमत 1 अरब डॉलर से अधिक आंकी गई है।

माना जा रहा है कि यह सौदा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मंजूरी के अधीन होगा और 2026 आईपीएल सत्र के बाद प्रभावी होगा। वर्तमान में ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बादले के पास टीम में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मौजूदा समय में RR टीम का स्वामित्व इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास था, जिसका नेतृत्व ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी मनोज बदाले करते हैं।

राजस्थान रॉयल्स के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी बिके जाने की खबरें है और माना जा रहा है कि इस सौदे का मूल्य दो अरब डॉलर (लगभग 18,749 करोड़ रुपये) से अधिक होने की संभावना है।

कौन हैं RR के नए मालिक?

राजस्थान रॉयल्स (RR) को जिन्होंने खरीदा हैं, उनका नाम काल सोमानी स्कॉट्सडेल है। वह एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं और उनके पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एड-टेक और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है। वह इंट्राएज और ट्रूयो के संस्थापक हैं और एआई गवर्नेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख आवाज माने जाते हैं।

वह मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं और टीजीएल गोल्फ लीग तथा टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स जैसे उभरते उपक्रमों में निवेश कर चुके हैं। इसके अलावा वह डेट्रॉइट स्थित मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक हैं। यह एक गोल्फ टीम है, जो 2027 में लॉन्च होने वाली टूमॉरो गोल्फ लीग में शामिल होने जा रही है। इस लीग की स्थापना दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स और रोरी मैक्लरॉय ने की है।

(इनपुट: एजेंसी)

Releated Posts

क्वीन सिरिकिट कप के लिए तीन सदस्यीय दल भेजेगा भारतीय गोल्फ संघ

नई दिल्ली: भारतीय गोल्फ संघ (IGU), जो युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (MYAS) और अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (IGF)…

ByByEzaz Ahmad May 6, 2026

Thomas Cup Finals: क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती का सामना करेगा भारत

नई दिल्ली: BWF थॉमस कप फाइनल्स 2026 में गुरुवार को खेला गया नॉकआउउट ड्रॉ होने के बाद भारतीय…

ByByEzaz Ahmad Apr 30, 2026

विनेश ने रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए किया पंजीकरण, WFI पर लगाई थी बाधा डालने का आरोप

नई दिल्ली: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को पुष्टि की कि उन्होंने गोंडा में होने…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण

नई दिल्ली: भारतीय वेटलिंफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में जारी कॉमनवेल्थ जूनियर वेटलिंफ्टिंग चैंपियनशिप…

ByByEzaz Ahmad Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top