10 भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स और उनके सरकारी पद

10 भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स और उनके सरकारी पद

भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे दिग्गज हुए हैं, जोकि क्रिकेट के अलावा विभिन्न सरकारी पद पर कार्यरत हैं। इनमें भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता कपिल देव से लेकर, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल है। क्रिकेट के अलावा ये खिलाड़ी मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, ग्रुप कैप्टन और डीएसपी जैसे सम्मानजनक पदों पर सेना, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भारत के उन 10 क्रिकेटरों पर एक नजर, जिन्हें सरकारी पद मिला हुआ है।

1- कपिल देव (लेफ्टिनेंट कर्नल)

भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव को साल 2008 में प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद रैंक) के रूप में कमीशन किया गया था। दुनिया में महानतम ऑलराउंडरों में शुमार रहे कपिल देव को क्रिकेट में उनके योगदान और युवाओं को सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए दिया गया था। दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने भारत के लिए 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में 600 से ज्यादा विकेट निकाले हैं।

2- सचिन तेंदुलकर (ग्रुप कैप्टन)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी सरकारी पद पर हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को साल 2010 में भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन के पद पर नियुक्त किया गया था। सचिन ने 100 शतकों के साथ 34000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए।

3- एमएस धोनी (लेफ्टिनेंट कर्नल)

इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप खिताब और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले धोनी के नाम क्रमश: 4876, 10773, 1617 रन है।

4- जोगिंदर शर्मा (DSP)

जोगिंदर शर्मा ने 2007 टी20 विश्व कप जिताने में अहम योगदान दिया था। जोगिंदर ने आईसीसी 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर डालकर भारत को चैंपियन बनाया था। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा 2007 से हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। जोगिंदर ने अपने करियर में भारत के लिए सिर्फ चार वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं। इसमें वनडे में उनके नाम एक और टी20 में चार विकेट हैं।

5- हरभजन सिंह (DSP)

पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। हरभजन को 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पंजाब सरकार द्वारा डीएसपी (DSP) के पद का प्रस्ताव दिया था। उस समय उन्हें डीएसपी के पद के अलावा 5 लाख रुपये और प्लॉट भी मुहैया कराया गया था। हरभजन ने भारत के लिए 300 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में 600 से अधिक विकेट झटके हैं।

6- मोहम्मद सिराज (DSP)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज क्रिकेटर के अलावा सरकारी पद पर भी काबिज हैं। 31 साल के सिराज भारत के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में 200 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं। भारत ने जब 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, उसके बाद सिराज को तेलंगाना पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया था।

7- युजवेंद्र चहल (इंस्पेक्टर)

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चहल को इनकम टैक्स विभाग से हर महीने 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच सैलरी मिलती है। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद खेल कोटे से यह सरकारी नौकरी पाई थी। चहल ने भारत के लिए 150 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में 200 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। चहल 2023 से ही भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं।

8- ईशान किशन (असिस्टेंट मैनेजर)

विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन भी क्रिकेट के अलावा सरकारी पद पर हैं। ईशान को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), पटना में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी मिली हुई है। किशन ने 2017 में इस पद पर ज्वाइन किया। किशन के नाम वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी है।

9- केएल राहुल (असिस्टेंट मैनेजर)

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल भी उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जोकि क्रिकेटर होने के साथ-साथ सरकारी नौकरी में भी हैं। राहुल को 2018 में खेल कोटे से बैंगलोर के क्षेत्रीय कार्यालय में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी मिली थी।

10- उमेश यादव (असिस्टेंट मैनेजर)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारत के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में 200 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 2010 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने 2023 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। उमेश को साल 2017 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नागपुर कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें यह नौकरी खेल कोटा के तहत दी गई थी।

Releated Posts

भारत की इन महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में परचम लहराने के बाद राजनीति में भी जमाई अपनी धाक

भारतीय खेलों के इतिहास में कई दिग्गज महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में परचम लहराने के बाद…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

दिग्गज भारतीय महिला खिलाड़ी, जो खेल के मैदान में तिरंगा लहराने के बाद सफल प्रशासक भी बनीं

भारत में कई महिला खिलाड़ियों ने खेल के मैदान पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद एक सफल…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

खेल के मैदान से कारोबारी दुनिया में परचम

खेल के मैदान पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित करनेवाले कई दिग्गज खिलाड़ी कारोबारी दुनिया में भी…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

भारत की टॉप-10 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देश को एक से बढ़कर एक कई शानदार क्रिकेटर दिए हैं। इन क्रिकेटरों…

ByByKaushal Kishor Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top