भारत में एथलीटों और खिलाड़ियों को निखारने तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक मंच देने में स्पोर्ट्स हॉस्टल और अकादमी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश में प्रमुख स्पोर्ट्स अकादमियों में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर (बेंगलुरु/पटियाला), पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, मैरी कॉम बॉक्सिंग अकादमी, हरियाणा की कुश्ती अकादमियां (भिवानी/हिसार) और जीवी राजा स्पोर्ट्स स्कूल (केरल) आदि हैं। इन स्पोर्ट्स हॉस्टल और अकादमी ने देश को पीवी सिंधु, मैरी कॉम, विनेश फोगाट जैसी चैंपियन दी है। आइये इन स्पोर्ट्स हॉस्टल और अकादमी पर एक नजर डालते हैं।
1- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सेंटर
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) भारत का शीर्ष राष्ट्रीय खेल निकाय है। यह युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है और देश भर में एथलीटों को ट्रेनिंग देने के लिए कई केंद्र संचालित करता है। देश में साई के कई सारे क्षेत्रीय केंद्र (Regional Centres) भी है, जोकि चंडीगढ़, सोनीपत, लखनऊ, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, भोपाल, बेंगलुरु, मुंबई और गांधीनगर जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं। साथ ही एथलीटों को ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) के नाम से विशेष प्रशिक्षण भी बनाए गए हैं। इसके अलावा पूरे देश भर में लगभग 67 ट्रेनिंग सेंटर है, जहां पर 10-18 वर्ष की आयु के जूनियर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं, नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS) पटियाला और लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा कॉलेज (LNIPE) ग्वालियर भी साई के मार्गदर्शन में ही काम करता है। इन साई सेंटरों ने देश को रानी रामपाल (हॉकी), हिमा दास (एथलेटिक्स) और मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)। जैसे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिए हैं।
2- पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी (हैदराबाद)
पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी ने देश को पीवी सिंधु और साइना नेहवाल जैसी ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी दिए हैं। इसकी स्थापना ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन पुलेला गोपीचंद ने साल 2004 के करीब की थी। इस अकादमी का उद्देश्य देश में भावी बैडमिंटन चैंपियनों को प्रशिक्षित करना है। हैदराबाद के गाचीबोवली में स्थित इस बैडमिंटन अकादमी में विश्व स्तरीय ट्रेनिंग और सुविधाएं दी जाती है।
पता:- सर्वे नंबर 91, आईएसबी रोड, माधवा रेड्डी कॉलोनी, गाचीबोवली, हैदराबाद, तेलंगाना 500032, भारत।
फोन:- +91 88855 33378
ईमेल:- gopichand.academy@gmail.com
वेबसाइट:- आप Gopichand Academy की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खिलाड़ी:- पीवी सिंधु (ओलंपिक रजत/कांस्य पदक विजेता), साइना नेहवाल (ओलंपिक कांस्य पदक विजेता), श्रीकांत किदांबी, पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणय आदि खिलाड़ी इसी अकादमी में ट्रेनिंग लेते हैं। अकादमी के अंदर अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल और अन्य आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
प्रवेश प्रक्रिया:- पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में एडमिशन लेने के लिए आपको पहले आपको अकादमी के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा या आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म भरना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके तकनीकी कौशल और फिटनेस का आकलन करने के लिए चयन परीक्षणों (selection trials) से गुजरना पड़ता है।
3- मैरी कॉम रीजनल बॉक्सिंग फाउंडेशन (मणिपुर):
ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम मणिपुर में मैरी कॉम रीजनल बॉक्सिंग फाउंडेशन चलाती हैं। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम की इस मुक्केबाजी अकादमी का उद्देश्य भारत के वंचित युवाओं, विशेषकर मणिपुर और उत्तर-पूर्वी भारत के प्रतिभाशाली बच्चों को विश्वस्तरीय मुक्केबाज बनने के लिए प्रशिक्षित करना है। यह फाउंडेशन मुफ्त कोचिंग, भोजन और आवास प्रदान करता है। मैरी कॉम रीजनल बॉक्सिंग फाउंडेशन की स्थापना लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता एमसी मैरी कॉम और उनके पति के.ऑनलर ने 2006 में की थी।
पता:- राष्ट्रीय, जोन-III, लैंगोल गेम विलेज रोड, गेम विलेज, लमफेलपत, इम्फाल, मणिपुर, 795004।
फोन नंबर:- +91 90893 35578 या 098628 39960
ईमेल:- boxing.mkrbf@gmail.com
वेबसाइट:- अधिक जानकारी के लिए, आप फाउंडेशन की आधिकारिक Mary Kom Regional Boxing Foundation Facebook या Mary Kom Regional Boxing Foundation Instagram प्रोफाइल देख सकते हैं।
4- हरियाणा कुश्ती केंद्र (भिवानी/हिसार):
देश में कुश्ती को बढ़ावा देने और पहलवानों को ट्रेनिंग के लिए कुश्ती का गढ़ हरियाणा में कई सारे कुश्ती केंद्र है। इनमें भिवानी-लोहारू रोड पर स्थित Naad Akhaada, अकादमी मालवास देवसर भिवानी में स्थित Lohani Wrestling Academy, मंधाना, भिवानी में स्थित Keshav Sports Academy, हिसार में स्थित Sushil Kumar Kusti Academy और आरएस मलिक रेसलिंग अकादमी प्रमुख है। इन अखाड़ों से दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, गीता फोगाट और बबीता कुमारी फोगाट जैसी पहलवान निकली हैं।
5- अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (बेंगलुरु):
बेंगलुरु में स्थित- अंजू बॉबी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का उद्देश्य अगली पीढ़ी के विश्व स्तरीय एथलीटों को निखारने, विकसित करने और प्रशिक्षित करना है। इस फाउंडेशन की स्थापना मई 2016 में प्रसिद्ध लॉन्ग जंपर माइक पावेल द्वारा किया गया था। अंजू बॉबी जॉर्ज और उनके पति रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज इस फाउंडेशन को चलाती हैं। युवा अंडर-18 विश्व नंबर 1 लंबी कूद खिलाड़ी शैली सिंह (Shaili Singh) इसी फाउंडेशन की उपज हैं। यह फाउंडेशन बेंगलुरु में एक आधुनिक ‘हाई-परफॉर्मेंस सेंटर’ भी संचालित करता है, जिसे विभिन्न कॉर्पोरेट और सरकारी अनुदानों के माध्यम से विकसित किया गया है।
6- उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स (केरल):
केरल के कोझिकोड में स्थित- उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स का मकसद भविष्य के ओलंपिक पदक विजेता तैयार करना है। इसकी शुरुआत 2002 में दिग्गज एथलीट पी.टी. उषा द्वारा स्थापित की गई थी। 30 एकड़ भूमि में फैला, यह स्कूल विशेष रूप से युवा महिला एथलीटों को ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं के लिए विश्व स्तरीय ट्रेनिंग, आवास और शिक्षा प्रदान करता है। एथलीटों में मध्यम दूरी की धावक टिंटू लुका (Tintu Luka) और जेसी जोसेफ उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स से ही निकले हुए हैं।
7- इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (कर्नाटक):
कर्नाटक के बेल्लारी में स्थित- इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट एथलीटों को मुक्केबाजी, जूडो, कुश्ती, एथलेटिक्स और तैराकी जैसे ओलंपिक खेलों में की ट्रेनिंग देता है। यह भारत का पहला निजी तौर पर वित्तपोषित हाई-परफॉरमेंस ट्रेनिंग सेंटर है, जिसे JSW ग्रुप द्वारा स्थापित किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य ओलंपिक खेलों में भारत के पदक जीतने की संभावनाओं को बढ़ाना है। यहां विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं, जिनमें एक अत्याधुनिक कॉम्बैट हॉल, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग सेंटर, स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर और छात्रावास शामिल हैं। इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में 13 से 26 वर्ष की आयु के एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर खोजा जाता है और उन्हें पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह संस्थान प्रतिभाशाली एथलीटों को पूर्ण छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) प्रदान करता है, जिसमें प्रशिक्षण, आवास, पोषण और शिक्षा का खर्च शामिल है।
उपलब्धियां- 42 एकड़ का परिसर फैला इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट से स्कॉलरशिप पाने वाले करीब 20 एथलीटों ने 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का रजत पदक भी शामिल है।
8- जीवी राजा स्पोर्ट्स स्कूल (केरल):
तिरुवनंतपुरम के अरुविक्कारा (मैलोम) में स्थित- जीवी राजा स्पोर्ट्स स्कूल, केरल का एक प्रमुख सरकारी खेल विद्यालय है, जो युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इसकी स्थापना साल 1974 में हुई थी और इसका नाम केरल में खेलों के जनक कहे जाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल पी. आर. गोधा वर्मा राजा के नाम पर रखा गया है। यह स्कूल केरल सरकार के ‘खेल एवं युवा मामलों के निदेशालय’ (Directorate of Sports & Youth Affairs) के अंतर्गत कार्य करता है। इस स्कूल में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो और कुश्ती की ट्रेनिंग दी जाती है। अंजू बॉबी जॉर्ज (लंबी कूद) और वीके विस्मया (400 मीटर धावक) जैसे एथलीट इसी स्कूल से निकले हैं।














